ममता बनर्जी के एक और विधायक को किया अरेस्ट
कोलकाता, 11 अक्टूबर 2022। पश्चिम बगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले मे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले मे तृणमूल काग्रेस विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मत्री पार्थ चटर्जी को भी अरेस्ट किया गया था और उनके ठिकानो से करोड़ो रुपये की रकम बरामद की गई थी। माणिक भट्टाचार्य पश्चिम बगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन के चेयरमैन थे। इसी साल जून मे कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हे पद से हटाया गया था। उन पर इस घोटाले मे शामिल होने के आरोप लगे थे, जिसके बाद मामला उच्च न्यायालय पहुचा और वही पर यह आदेश दिए गए।
माणिक भट्टाचार्य टीएमसी के दूसरे विधायक है, जिन्हे ईडी ने इस मामले मे अरेस्ट किया है। इससे पहले पार्थ चटर्जी को जुलाई मे गिरफ्तार किया गया था। वह टीएमसी के सीनियर नेताओ मे से एक थे, लेकिन घिरने के बाद ममता बनर्जी ने उन्हे पार्टी और मत्री पद से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। ईडी ने पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटो से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की थी। बता दे कि कोलकाता हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि माणिक भट्टाचार्य सीबीआई के सामने पेश हो। इसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट चले गए थे, जहा से उन्हे राहत मिली थी। शीर्ष अदालत ने एजेसी को आदेश दिया था कि अगले किसी निर्णय तक कोई ऐक्शन न लिया जाए। हालाकि अब ईडी ने उन पर शिकजा कस दिया है। ईडी एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य को अदालत से जो राहत मिली थी, वह सीबीआई को लेकर थी। लेकिन ईडी अलग एजेसी है। इसी मामले मे ईडी अलग से जाच कर रही है और आर्थिक लेनदेन के मामलो पर उसकी ही नजर है। इसके अलावा अन्य मामलो पर सीबीआई जाच कर रही है। आज माणिक को ईडी की ओर से पीएमएलए कोर्ट मे पेश किया जाएगा। बता दे कि इसी साल मई मे कलकाा हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती घोटाले की सीबीआई जाच का आदेश दिया था। इसके अलावा ईडी को भी इस मामले मे शामिल किया गया है। ईडी की ओर से सितबर मे इस केस मे पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur