Breaking News

अम्बिकापुर@सर्पदंश से बालिका की मौत

Share


अम्बिकापुर,11 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। . सर्पदंश से एक बालिका की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। 5 दिन पूर्व बाड़ी में घास काटने के दौरान उसे सांप डस लिया था। जानकारी के अनुसार सिमन नगेशिया पिता रिठू नगेशिया उम्र 11 वर्ष उपरकण्डा थाना पस्ता की रहने वाली थी। वह 5 अक्टूबर की शाम चार बजे बड़ी बहन किरण के साथ बाड़ी में घास काट रही थी। तभी सांप ने सिमन के दाहिने हाथ में डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए 10 अक्टूबर को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply