Breaking News

कवर्धा@किसान के घर मे जय-वीरू ने साथ किया भोजन

Share


अब तक 34 विधानसभा क्षेत्र घूम चुके
मुख्यमत्री भूपेश बघेल इस साल सभी 90 विधानसभा क्षेत्रो मे ऐसी भेट-मुलाकात के लिए पहुच रहे है। योजना है कि प्रत्येक क्षेत्र मे एक दिन रुका जाए। इसकी शुरुआत चार मई से हुई थी। शुरुआत सरगुजा सभाग से हुई। बाद मे बस्तर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायगढ़ जिलो का दौरा हुआ। पिछले महीने उन्होने कवर्धा जिले के पडरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। अब तक राज्य के 16 जिलो के 34 विधानसभा क्षेत्रो मे ऐसा दौरा हो चुका है।
कवर्धा, 10 अक्टूबर 2022। मुख्यमत्री भूपेश बघेल कवर्धा विधानसभा के सहसपुर लोहारा मे भेट-मुलाकात कार्यक्रम मे पहुचे। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर मुख्यमत्री बघेल ने की भेट-मुलाकात की शुरुआत की । स्वास्थ्य मत्री टी एस सिहदेव और वनमत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे।पहली बार हुआ है जब जय-वीरू की यह जोड़ी भेट-मुलाकात का मच साझा कर रही है।क्योकि सिहदेव कवर्धा के प्रभारी मत्री है। इस बार उनका दौरा कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा सीट पर केद्रित है। वहा झलमला मे उनकी चौपाल हुई। इसके बाद सीएम समेत कई मत्री,कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा मे किसान के घर मे भोजन किया।
मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने किसान मोहन के घर मे छत्तीसगढ़ का पारपरिक भोजन किया। कबीरधाम जिले के प्रभारी मत्री टीएस सिहदेव, वन मत्री मोहम्मद अकबर, पडरिया विधायक ममता चद्राकर, कलेक्टर जनमेजय महोबे भी छाीसगढ़ी भोजन का आनद लिया। किसान मोहन साहू ने बताया कि, वह भूमिहीन है। मुख्यमत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिया है कि, जाच करा ले, यदि भूमिहीन है और पात्रता मे आते है, तो मोहन साहू को राजीव गाधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दे। उन्होने बताया कि इस योजना से भूमिहीन श्रमिको को प्रतिवर्ष 7 हजार रुपए की सहायता दी जाती है।
सहसपुर लोहारा मे भी सीएम ने चौपाल लगाई। यहा सीएम ने कहा कि लोगो की आय मे वृद्धि हो, देश मे हम गोबर बेच कर आय मे वृद्धि कर रहे है। गोबर से अब पेट भी बन रहे है। रूरल इडस्टि्रयल पार्क के तहत रोजगार दे रहे है। सी-मार्ट बनाया गया है, 28 जिला मे बन गया है। बाकी जिलो मे भी जल्द बनाएगे। स्व-रोजगार की दिशा मे हम लगातार बढ़ रहे है। स्वावलबन की ओर बढ़ रहे है।ये सरकार की योजना नही, आम जनता की योजना है। मुख्यमत्री ने इस दौरान किसानो को पैरा दान की अपील की और कहा कि पैरा जलाए नही, इसे जलाना नही है। गोठान मे पैरा दान करना है।
सीएम ने यहा लोगो से बातचीत की तब लोहारीडीह के किसान घनश्याम साहू ने बताया कि मेरा डेढ़ लाख रुपए का कर्जा माफ हुआ है। इस पैसे से मैने ट्रैक्टर खरीदा है। इसके बाद सीएम ने कहा कि किसानो का ट्रैक्टर लोन न चुका पाने की वजह से जप्त नही हो रहा है, किसानो को पैसा मिल रहा है वे समय पर अपनी किश्त पटा पा रहे है। इसके अलावा सीएम ने यहा के लोगो से पूछा कि कितने लोगो का राशनकार्ड बना है, इस पर बड़ी सख्या मे आम जनता ने हाथ उठाकर हा मे जवाब दिया।


Share

Check Also

सीतापुर@ तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत,मां गंभीर घायल

Share सीतापुर,31 मई 202६ (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply