Breaking News

कोलकाता@कोलकाता के मोमिनपुर मे साप्रदायिक हिसा,30 से अधिक हिरासत मे

Share


कोलकाता , 10 अक्टूबर 2022। दक्षिण कोलकाता के मोमिनपुर मे दो समुदायो के बीच हुई छिटपुट झड़पो के सिलसिले मे 30 से अधिक लोगो को हिरासत मे लिया गया है। रविवार की देर रात से शुरू हुई और सोमवार सुबह तक जारी सघर्षो को और बढ़ने से रोकने के लिए भारी पुलिस दल को तैनात किया गया।
स्थानीय निवासियो ने पुलिस को सूचित किया है कि दो समूहो के बीच पहले बहस हुई और फिर झड़प शुरू हो गई। मोमिनपुर और उससे सटे मयूरभज रोड के कुछ घरो मे भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने स्थिति को नियत्रित करने की कोशिश की और उस प्रक्रिया मे एक पुलिस उपायुक्त सहित कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। लोगो के एक समूह ने स्थानीय एकबलपुर थाने के सामने धरना भी दिया। स्थिति को देखते हुए सोमवार को पश्चिम बगाल मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी सासद सुकात मजूमदार को पुलिस दल ने रोक दिया। मजूमदार समेत उसके चार साथियो को भी हिरासत मे लिया गया है।
पश्चिम बगाल विधानसभा मे विपक्ष के नेता सुवेदु अधिकारी ने केद्रीय गृह मत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केद्रीय बलो के जवानो की तैनाती की माग की है। उन्होने सुकाता मजूमदार को हिरासत मे लेने और अशात क्षेत्र मे पहुचने के उनके लोकतात्रिक अधिकार से इनकार करने वाली शहर की पुलिस की भी आलोचना की। अधिकारी ने कहा, जितना हो सके कोशिश करे। लेकिन आप भाजपा को नही रोक पाएगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply