Breaking News

लखनपुर@सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लुण्ड्रा विधायक व सीजीएमएससी अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम हुए शामिल

Share


लखनपुर ,10 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। विकासखंड के ग्राम बेलदगी के मैदान में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के द्वारा 10 अक्टूबर दिन सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर लुण्ड्रा विधायक व सीजीएमएससी अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। अतिथियों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राजीव गांधी युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में सैला पार्टी, डंडा पार्टी, पंडो नाच, करमा नृत्य, खो-खो, फुटबॉल कबड्डी, पिट्ठू जैसे खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों खेलकूद प्रतियोगिता में गांव सहित आसपास के कलाकारों व खिलाडç¸यों ने हिस्सा लिया। लुण्ड्रा विधायक व सीजीएमएससी अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ ओलंपिक के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुऐ कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति सभ्यता व विशिष्ट पहचान यहां के ग्रामीण परंपराओं और रीति-रिवाजों से है। इसमें पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के इन खेलों को लोग भूलते जा रहे थे। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा स्थाई रखने आने वाली पीढ़ी से इनको अवगत कराने के लिए छत्तीसगढç¸या ओलंपिक खेलों की शुरुआत की गई है छत्तीसगढ़ के यह खेल मनोरंजक के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इस दौरान राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष जय दास सचिव राजमणि सिंह कोषाध्यक्ष सत नारायण दास सहित सरपंच सचिव कलाकार खिलाड़ी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Share

Check Also

सीतापुर@ तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत,मां गंभीर घायल

Share सीतापुर,31 मई 202६ (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply