Breaking News

पटना@जगदानद सिह ने आरजेडी अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Share

अब्दुल बारी शिद्दकी बनेगे बिहार के नए मुखिया!
पटना, 10 अक्टूबर 2022।
बिहार की सियासी भूचाल आ गया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानद सिह ने प्रदेश अध्यक्ष पर से इस्तीफा दे दिया है। आरजेडी अब जगदानद सिह की जगह अब्दुल बारी शिद्दकी को कमान सौपने का मन बना चुकी है। जगदानद सिह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौपकर पार्टी से किनारा कर लिया है। राष्ट्रीय अधिवेशन से दूर रहकर जगदानद सिह ने अपनी नाराजगी साफ ज़ाहिर कर दी थी। जगदानद सिह पिछले कुछ दिनो से आरजेडी के पार्टी ऑफिस से भी दूरी बनाए हुए थे जबकि हाल ही मे उनका दोबारा चुनाव आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुआ था।
कहा जा रहा है कि बेटे सुधाकर सिह से कृषि मत्री पद का छीना जाना जगदानद सिह को नागवार गुजरा है। इसलिए वो पिछले कुछ दिनो से काफी नाराज चल रहे है। दरअसल सुधाकर सिह नीतीश कुमार की सरकार मे सहज नही थे और लगातार सरकार और नौकरशाह के खिलाफ बयान देकर महागठबधन सरकार की किरकिरी कर रहे थे। जगदानद सिह ने अपने बेटे सुधाकर सिह के इस्तीफे के बाद इसे बलिदान करार दिया था जिसपर जेडीयू के कई नेताओ कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
इन वजहो से लालू प्रसाद सहित तेजस्वी के साथ बढ़ गई थी दूरिया
जगदानद सिह द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओ और नेताओ के लिए एक आदेश 1 अक्टूबर को निकाला गया जिसमे पार्टी नेताओ को सरकार, सगठन के बड़े मुद्दे पर बोलने से परहेज करने को कहा गया।
बतौर प्रदेश अध्यक्ष औपचारिक आदेश जगदानद सिह का था लेकिन ऐसा आरजेडी नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी के कहने पर किया गया था। दरअसल लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पार्टी नेताओ द्वारा दिए जा रहे अनर्गल बयान पर रोक लगाना चाहते थे वही जगदानद सिह सरीखे नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के इन फैसलो से बधा हुआ महसूस करने लगे थे।
इससे पहले भी जगदानद सिह और शिवानद तिवारी ने नीतीस कुमार को केन्द्र की राजनीति करने की सलाह देते हुए तेजस्वी को बिहार की सत्ता सौपने की माग कर चुके थे। ज़ाहिर है जेडीयू नेता नीतीश कुमार पर किए गए ऐसे हमलो से बचने के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद ने जगदानद सिह से वो फरमान जारी करा दिया जिसके तहत वरिष्ठ नेताओ को भी बोलने से बचने का फरमान जारी किया गया था।
इतना ही नही पिता जगदानद सिह की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने को लेकर चल रही गतिविधियो मे जगदानद सिह को शामिल नही किया गया था। ज़ाहिर है जगदानद सिह आरजेडी मे हाशिए पर धकेले जाने से भी नाराज थे । वैसे जगदानद सिह की नाराजगी पहले भी कई बार दिखी थी जब लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव द्वारा उन्हे अपमानित होना पड़ा था लेकिन लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव द्वारा मनाए जाने पर जगदानद सिह पार्टी मे बने रहे।

रविवार को दिल्ली मे तेजस्वी यादव के बयान मे साफ हो गया कि जगदानद सिह को मनाने के लिए आरजेडी के दो बड़े नेता लालू प्रसाद और सुपुत्र तेजस्वी यादव तैयार नही है। सूत्रो के मुताबिक पार्टी माइ समीकरण यानि की मुस्लिम और यादव के गठजोड़ को और मजबूत करना चाहती है। इसलिए काफी समय से पार्टी मे हाशिए पर जा चुके पुराने दिग्गज नेता अब्दुल बारी शिद्दकी को आरजेडी अध्यक्ष पद पर बिठाने जा रही है। अब्दुल बारी शिद्दकी आरजेडी सरकार मे मत्री के तौर पर काम कर चुके है और लालू प्रसाद सहित तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के साथ उनके रिश्ते मधुर रहे है। ज़ाहिर है महागठबधन सरकार को बेहतर चलाने के उद्देश्य से आरजेडी अपने प्रदेश अध्यक्ष का पद ऐसे नेता को सौपना चाहती है जो जेडीयू के सर्वपरि नेता नीतीश कुमार के साथ बेहतर तालमेल रख सके।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply