Breaking News

अम्बिकापुर@नयी अध्यक्ष बनी नीलिमा मिश्रा

Share


अम्बिकापुर,10 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भारतेन्दु साहित्य कला समिति सरगुजा के संस्थापक अध्यक्ष स्व.पं.जेएन मिश्र के स्वर्गवास के बाद कार्यकारिणी की विशेष बैठक आयोजित कर संस्था के नये अध्यक्ष के रूप में नीलिमा मिश्रा को सर्वसम्मति से चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष नीलिमा मिश्रा ने समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये सभी के समन्वित प्रयास से समिति के कार्यों को विस्तार देने की बात कही।भारतेन्दु साहित्य कला समिति सरगुजा के संस्थापक स्व. जेएन मिश्र को स्मरण करते हुए समिति के संरक्षक बब्बन पाण्डेय ने उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। पाण्डेय ने कहा कि सरगुजा जिले में भारतेन्दु भवन की परिकल्पना को साकार करने में स्व.पं जेएन. मिश्र ने महती भूमिका अदा किया। जिससे साहित्यिक आयोजनों के लिये एक स्थायी भवन की व्यवस्था हो सकी है। इस अवसर पर भारतेन्दु कला समिति के समन्वयक के रूप में मनोनीत द्वितेन्द्र मिश्र ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पं.जेएन मिश्र के मंशानुरूप समिति का विस्तार तथा भवन में आवश्यक सुविधाओं का शीघ्र विस्तार किया जावेगा। ताकि नगर की सभी साहित्यिक संस्थायें सुचारू रूप से अपने कार्यक्रम सम्पन्न कर सकें। मिश्र ने कहा कि समिति में साहित्य के अलावा कला, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को भी समिति से जोड़ा जायेगा। द्वितेन्द्र मिश्र ने स्व. पं.जेएन मिश्र की स्मृति में सम्भाग स्तरीय स्व. पं. जीवन नाथ मिश्र सम्मान एवं पुरस्कार देने की बात कही। यह सम्मान समिति द्वारा साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले एक साहित्कार को वर्ष में एक बार दी जावेगी। इसके अलावा समिति द्वारा अन्य सम्मान दिये जाने पर भी विचार किया जा सकेगा।अध्यक्ष की सहमति से सदस्यता वृद्धि एवं समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजन सहित कार्यकारिणी के शीघ्र विस्तार करने का निर्णय बैठक में लिया गया। इस अवसर पर डॉ. जे. पी. श्रीवास्त, डॉ. सुदामा मिश्र, हरिकिशन शर्मा, श्रीमती संध्या सिंह ने प्रमुखता से अपने विचार रखे। समिति सचिव डॉ. सुधीर पाठक ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में एम.एम. मेहता, कन्हैय्या लाल गौड़, अंजनि सिन्हा, दीपलता देशमुख, अभिनव चतुर्वेदी, आर.डी.मिश्र, शशिकांत दुबे, योगेश मिश्र, अमित जायसवाल, प्रकाश कश्यप उपस्थित थे।


Share

Check Also

सीतापुर@ तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत,मां गंभीर घायल

Share सीतापुर,31 मई 202६ (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply