पुजारी ने साथियो के साथ मिलकर बनाया हवस का शिकार
अजमेर, 09 अक्टूबर 2022। राजस्थान के अजमेर जिले मे एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुजारी है। महिला का आरोप है कि घर मे अकेला देखकर पुजारी ने उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। फिर महिला को बलैकमेल कर साथियो के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अजाम दिया। सिविल लाइस थाना पुलिस मे पीडि़ता ने पेश होकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
घर मे अकेली देखकर बनाया हवस का शिकार
पुलिस रिपोर्ट मे पीडि़ता ने बताया कि वह घर मे अकेली थी। अकेला देखकर पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। अजमेर उत्तर के डीएसपी छवि शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अश्लील फोटो वीडियो बनाने के बाद लगातार उसे वायरल करने की धमकिया देकर दुष्कर्म करता रहा। अश्लील वीडियो के नाम पर आरोपी ने पीडि़ता से कई बार पैसे भी वसूले। वही पीडि़ता को घर मे अकेला देखकर अन्य साथियो के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करते थे दरिदगी
डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पीडि़ता को नशीला इजेक्शन भी दिया था। नशे मे होने के कारण वह नही बता पा रही है कि उसके साथ कितने लोगो ने वारदात की। पीडि़त महिला का आरोप है कि पिछले एक महीने मे आरोपियो ने बधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पिछले दिनो फिर आरोपी पीडि़त महिला को कहा ले गए पता नही। आरोपियो ने पीडि़ता को अनजान कमरे मे बधी बनाकर साथ रखा। जब वह घर नही पहुची तो पति ने सिविल लाइस थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद आरोपियो ने उसे छोड़ दिया। इसके साथ ही पुजारी ने महिला को उसके बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि उसने दुष्कर्म के बारे मे किसी को भी बताया तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इस घटना के बाद से पीडि़ता गुमसुम रहने लगी। जिस पर परिवार ने महिला से पूछताछ की। जिसके बाद उसने सारी बात परिवार को बताई।
परिजनो के साथ मिलकर महिला ने आरोपियो के खिलाफ सिविल लाइन थाने मे शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज किए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur