Breaking News

अम्बिकापुर@खैरबार मार्ग का जल्द होगा बीटी नवीनीकरण

Share


अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। अम्बिकापुर से लगा हुआ खैरबार मार्ग का बीटी नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इस मार्ग के नवीनीकरण के लिये कार्य स्वीकृत है बारिश के बाद काम शुरू हो जाएगा।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री व्हीके बेदिया ने विगत दिनों अम्बिकापुर खैरबार मार्ग का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सड़क के कुछ हिस्से में छोटे-छोटे गड्ढे हो गए है जिसे डब्ल्यूएमएम मटेरियल द्वारा मरम्मत कराया जा रहा है। श्री बेदिया ने बताया कि अम्बिकापुर से खैरबार करीब 2.80 किलोमीटर मार्ग में वार्षिक संधारण मद अंतर्गत बीटी नवीनीकरण का कार्य स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि सड़कों के मरम्मत का कार्य बारिश के बाद तेजी से किया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply