भोपाल , 08 अक्टूबर 2022। मध्यप्रदेश काग्रेस के दो विधायको ने रेवाचल एक्सप्रेस यात्रा करने के दौरान महिला यात्री से बदसलूकी की। इस घटना के बाद दोनो काग्रेसी विधायको के खिलाफ धारा 354 के तहत छेड़खानी की धाराओ मे मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश मे काग्रेस के दो विधायको द्वारा ट्रेन मे यात्रा करने के दौरान महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। सतना से काग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिह कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील पर शराब पीकर छेड़छाड़ करने का आरोप सहयात्री महिला ने लगाया है, जो अपने सात माह के पुत्र के साथ यात्रा कर रही थी। पुलिस ने इस मामले मे एफआईआर दर्ज कर जाच पड़ताल शुरू कर दी है।
मामले की जाच शुरू
जानकारी के मुताबिक रेवाचल एक्सप्रेस यात्रा कर रही महिला यात्री रीवा से भोपाल जा रही थी। यात्रा के दौरान हुए घटनाक्रम की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इसके बाद महिला के पति ने ट्वीट कर इस घटना से रेल मत्रालय, रेल मत्री, प्रधानमत्री ऑफिस, डीआरएम, आरपीएफ, जीआरपी को अवगत करवाया। जीआरपी सागर को शिकायत मिलने के बाद एक महिला अधिकारी और दो पुलिस अधिकारी ट्रेन मे सवार हुए और मामले की जाच शुरू की।
काग्रेस ने दोनो विधायको को बेकसूर बताया
इस सबध मे सागर जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद अहिरवार ने बताया कि छेड़खानी की घटना सागर से पहले हुई। उन्होने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम महिला के पास पहुची और महिला की शिकायत को लिखित मे दर्ज किया। इसके बाद दोनो विधायको के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले मे सागर जीआरपी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भोपाल और हबीबगज जीआरपी पुलिस भी मामले मे मदद कर रही है। हालाकि मामला तूल पकड़ने के बाद काग्रेस ने दोनो विधायको को बेकसूर बताया है।
बदली गई महिला की सीट
घटना की जानकारी मिलने के बाद टीटीई ने महिला की सीट को बदल दिया। हालाकि महिला इस कार्रवाई से सतुष्ट नही हुई। महिला ने मीडिया को कहा कि अब तक दोनो यात्रियो पर कार्रवाई नही हुई है।
विधायको ने आरोप नकारे
इस मामले मे दोनो ही विधायको ने नशे मे होने और महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोपो को नकार दिया है। इस सबध मे सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि महिला के साथ उन्होने किसी तरह की बदसलूकी नही की है। उन्होने कहा कि मै कोतमा विधायक सुनील सर्राफ के साथ खाना खा रहा था। महिला के साथ बच्चा होने के कारण मैने उन्हे अपनी बर्थ तक दे दी थी। महिला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार है।
प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष ने विधायको से मागा जवाब
हालाकि कहा जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष ने भी सख्ती दिखाई है। उन्होने तना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ से मामले के सबध मे जवाब मागा है।
वही इस मामले मे अब बीजेपी प्रवक्ता लोकेद्र परासर ने भी निशाना साधा है। उन्होने ट्वीट कर कहा कि कमलनाथ जी जवाब दो, शराब पीकर महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने वाले विधायक क्या आपकी पार्टी से है.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur