दुमका, 07 अक्टूबर 2022। झारखड की उपराजधानी दुमका मे चर्चित अकिता हत्याकाड की आग अभी शात भी नही हुई थी कि शादीशुदा सनकी आशिक ने एक युवती को जिदा जला दिया। पेट्रोल काड का यह मामला जरमुडी थाना क्षेत्र के भालकी गाव का है।
बुरी तरह झुलसी लड़की को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज मे भर्ती करवाया। जहा उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे राची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। लड़की ने अपने बयान मे पुलिस को बताया कि उसने शादी ने इनकार कर दिया था जिससे नाराज होकर युवक ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। आरोपी इस घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इससे पहले अकिता नाम की लड़की को उसी के घर मे शाहरुख नाम के युवक ने उसे जिदा जला दिया था।
यह घटना जरमुडी थाना इलाके भालकी पचायत के भरतपुर गाव की है। जहा मारुति कुमारी नाम की लड़की को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके मे हड़कप मच गया। आरोपी को पकड़ने के लिए दुमका पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नही चल पाया है। इस घटना मे पीडि़ता तब तक 70 फीसदी तक जल चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, मारुति कुमारी और राजेश राउत की दोस्ती साल 2019 मे हुई थी। लेकिन इसी साल फरवरी मे राजेश राउत की कही और शादी हो गई। इसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए लड़का तलाशने लगे। लेकिन राजेश राउत का मारुति से कहना था, “मै तुमसे भी शादी करूगा और अगर तुम शादी नही करोगी तो तुम्हे दुमका मे हुए पेट्रोल काड की तरह जला कर मार डालूगा।”
इसी क्रम मे बीती रात यह घटना घटी। राजेश मारुति के घर मे दरवाजा तोड़कर घुसा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गाव का रहने वाला है।
बता दे कि इससे पहले दुमका मे बीते 23 अगस्त को एकतरफा प्रेम मे 12 क्लास मे पढ़ने वाली छात्रा को उसी के घर मे जिदा जलाकर मार डाला था। वो लड़की से एकतफा प्यार करता था और उस पर शादी के लिए बार-बार दबाव बनाता था। शाहरुख ने अकिता पर देर रात सोते समय खिड़की से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी, जिसमे वह 90 प्रतिशत जल गयी थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur