Breaking News

अम्बिकापुर@चोरी की बाइक से घुम रहा था युवक, पुलिस ने युवक को किया गरफ्तार

Share

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक से घुम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। मामला बतौली थानाक्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बतौली थाना प्रभारी एसआई प्रमोद पांडेय को मुखबिर से जानकारी मिली की एक व्यक्ति चोरी की बाइक से अंगे्रजी शराब दुकान के पास घुम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर संदेही बाइक सवार दिनेश सिंह ग्राम बरकेला निवासी को हिरासत में लेकर बाइक के संबंध में पूछताछ की। युवक द्वारा बाइका के संबंध में किसी तरह का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने आरोपी दिनेश सिह को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply