अम्बिकापुर,04 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)।. नगर के गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को दो मैच खेले गए। प्रथमा मैच फुटबॉल क्लब बकालो व फुटबॉल क्लब बलसेड़ी के मध्य खेला गया। बलसेड़ी की टीम ने प्रारंभ से ही फुटबॉल क्लब बकालो के ऊपर अपना दबाव बनाए रखा। बलसेड़ी की टीम ने प्रथम हाफ में ही दो गोल कर बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में एक और गोल कर फुटबॉल क्लब बकालो को 3-0 गोल से हरा दिया। वहीं दूसरा मैच फुटबॉल क्लब मानिक प्रकाशपुर व जीएल चर्च गोधनपुर के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीम मध्यांतर तक बराबरी पर रहे। मध्यांतर के बाद जीएल चर्च गोधनपुर की टीम ने पहला गोल किया। इसके थोड़ी ही देर बाद मानिक प्रकाशपुर की टीम ने लगातार दो गोल कर मैच 2-1 गोल से जीत लिया। गुरुवार को प्रथम मैच ट्राइवल टाइगर फुटबॉल क्लब व जेएसबी सुभाषनगर के मध्य खेला जाएगा। तथा दूसरा मैच जीएसटी अंबिकापुर व एसएस फुटबॉल क्लब केशवपुर के मध्य खेला जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur