अम्बिकापुर, 30 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर 3 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर जिला बलरामपुर के लिए रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी सहायक उप निरिक्षकों को अन्यत्र जिला पदस्थापना के दौरान बेहतर पुलिसिंग करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा मिली नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।
पदोन्नत होने वाले सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, भोला राम एवं दिलबोधन पोर्ते को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पदोन्नति प्रदान की गई।
पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, स्टेनो फबियानुस तुर्की, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, रीडर अजीत मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur