Breaking News

भोपाल@मा के पास गुजारे के लिए नही थे पैसे,20 दिन के जुड़वा बच्चो को उतार दिया मौत के घाट

Share


भोपाल, 28 सितम्बर 2022। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहा एक मा ने खुद अपने हाथो से अपने 20 दिन के जुड़वा बच्चो की हत्या कर दी। उनके शव झाडि़यो मे फेकने के बाद उनके खो जाने की रिपोर्ट लिखा दी, लेकिन जैसे ही पुलिस ने मामले की जाच शुरू की तो पूरा मामला खुल कर सामने आ गया। इसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपना ही पेट भरना मुश्किल है तो वह इन जुड़वा बच्चो को कैसे पालेगी।
पुलिस ने दोनो बच्चो का शव झाडि़यो से बरामद किया। भोपाल पुलिस की अतिरिक्त उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवशी ने बताया कि पहले तो पुलिस गुमशुदगी की जाच कर रही थी, लेकिन जब बच्चो का शव मिला तो पुलिस ने हत्या के दृष्टिकोण से मामले की जाच शुरू की। इसके लिए जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो पता चला कि महिला खुद बच्चो का शव झाडि़यो मे फेक रही है। इसके बाद वह घर मे जाकर सो गई है। पूछने पर महिला ने पहले तो बहाने किए, लेकिन बाद मे उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान सपना भोपाल की ही रहने वाली धाकड़ के रूप मे हुई है।
महिला ने पुलिस की पूछताछ मे बताया कि उसके पति ड्राइवर थे, लेकिन पिछले दिनो एक दुर्घटना की वजह से उनकी नौकरी छूट गई। तब से उनका देवर ही घर का खर्चा सभाल रहा था। अब चूकि पहले से उन्हे एक दो साल की बेटी है, ऐसे मे अब जुड़वा बच्चो का बोझ सभाल पाना उसके बस का नही रह गया था। महिला ने पहले पुलिस मे बच्चो की गुमशुदगी लिखाई थी। पुलिस को भी शक हुआ था कि बच्चा चोर गिरोह ने इस वारदात को अजाम दिया है, लेकिन जैसे ही पुलिस ने सीसीटीवी खगाले, काफी हद तक सच्चाई सामने आ गई। वही इस सीसीटीवी के आधार पर जब महिला और उसके पति से पूछताछ हुई तो पूरा मामला सामने आ गया।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply