52 किलोमीटर तक साध सकती है निशाना
एटीएजीएस तोप आखो से न दिखने वाले टारगेट पर भी बेहद सटीक निशाना साध सकती है । यह आर्टिलरी गन अपनी श्रेणी की तोपो की तुलना मे दो टन हल्की है और इसे बेहतर सटीक और अधिक रेज प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है । डीआरडीओ के अनुसार 52 किलोमीटर की रेज के साथ एक समय मे लगातार पाच राउड फायरिग करने मे सक्षम एटीएजीएस दुश्मन को सभलने तक का मौका नही देती है. फिलहाल रक्षा विशेष्ज्ञ एटीएजीएस की रेज को रैमजेट प्रोपल्शन की मदद से 60 किलोमीटर से अधिक करने के लिए कार्य कर रहे है ।
नई दिल्ली, 28 सितम्बर 2022। दुश्मनो के मसूबो को काल बन कर पल भर मे ध्वस्त करने के लिए देश की सुरक्षा मे तैनात जवानो को एक और अत्याधुनिक आर्टिलरी गन सिस्टम परीक्षणो के बाद जल्द सेना को सौपा जा सकता है । रक्षा सूत्रो के अनुसार एटीएजीएस प्रणाली को एक ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है । यह डीआरडीओ और भारतीय निजी क्षेत्र के बीच एक सफल साझेदारी का परिणाम है।
रक्षा अधिग्रहण परिषद की मिली मजूरी
सूत्रो ने यह भी खुलासा किया कि भारतीय सेना मैकेनाइज्ड फॉर्मेशन के लिए मारक क्षमता बढ़ाने के लिए के-9 वज्र को शामिल करने के लिए तैयार है। इनको शामिल करने के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की मजूरी भी मिल गई है । वज्र ने भारतीय सेना की क्षमता को मारक क्षमता और एक्शन के मामले मे कई गुना बढ़ा दिया है । फिलहाल सेल्फ प्रोपेल्ड गन वज्र देश के ऊचाई वाले क्षेत्रो मे तैनात की गई है। वही एटीएजीएस का भी 15,000 फीट की ऊचाई पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है।
क्या है एटीएजीएस
एटीएजीएस एक स्वदेशी लबी दूरी की कैलिबर होवित्जर तोप है जिसे एटीएजीएस परियोजना के तहत डीआरडीओ द्वारा 2013 मे सेना की पुरानी तोपो को आधुनिक 155 मिमी आर्टिलरी गन से बदलने के लिए शुरू किया गया था । जग खा रही पुरानी तोप के मुकाबले एटीएजीएस की आयुध प्रणाली मे मुख्य रूप से बैरल, ब्रीच मैकेनिज्म, मजल ब्रेक और रिकॉइल मैकेनिज्म होता है, जो सेना को लबी दूरी, सटीकता और 155 मिमी कैलिबर के साथ गोला बारूद को फायर करने के लिए अधिक मारक क्षमता प्रदान करता है । साथ ही इस तोप को लबे समय तक रखरखाव मुक्त और इसके रिलाएबल ऑपरेशन को सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक इलेक्टि्रक ड्राइव के साथ कॉन्फि़गर किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur