Breaking News

अम्बिकापुर@महिलाओं ने बनाई आकर्षक रंगोली,जजों ने किया तारीफ

Share

अम्बिकापुर,28 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। शहर के मणिपुर दर्रीपारा में अनोखी सोच संस्था द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। संस्था द्वारा प्रति दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बालिकाएं व महिलाएं बढ़-चढ़ कर भाग ले रहीं हैं। मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग में 52 एवं जूनियर वर्ग में 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही रस्सी खींचो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कुल 16 टीमों ने शिरकत किया। इस प्रतियोगिता में ममता ग्रूप ने बाजी मारी और खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रूही गजाला, चैती अग्रवाल, अनुभा डबराल थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किरण बंसल व मनीषा गोयल थी। उन्होंने दुर्गोत्सव के अंदर ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहने चाहिए। इससे बच्चों का व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें आगे बढऩे की भी प्रेरणा मिलती है। कार्यकम के सफल संचालन में संस्था अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू , कोषाध्यक्ष अभय साहू, सचिव पंकज चौधरी के साथ संस्था के सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply