लखनऊ, 27 सितम्बर 2022। लखनऊ मे किग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से सबद्ध म्ीन मैरी अस्पताल मे एक गर्भवती डॉक्टर की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने जाच का आदेश दिया है। मृत डॉक्टर के परिवार ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई थी। गर्भवती डॉक्टर को गर्भावस्था से सबधित समस्याओ के कारण भर्ती कराया गया था।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिह ने कहा, परिवार के आरोपो की उच्चस्तरीय जाच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नही जाएगा। चौक पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, लखनऊ के बाबूगज इलाके की रहने वाली गर्भवती डॉक्टर को 20 सितबर को म्ीन मैरी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।
मृतक के पिता सूर्य कुमार ने अपनी पुलिस शिकायत मे कहा, “24 सितबर को दोपहर मे हमने देखा कि मेरी बेटी डॉ. स्नेहा सिह की हालत बिगड़ती जा रही है और हम तुरत ड्यूटी पर डॉक्टरो के पास पहुचे, लेकिन उन्होने ध्यान नही दिया। अगली सुबह बच्चे का जन्म हुआ और डॉक्टरो ने हमे बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। जब हम बच्चे के अतिम सस्कार के बाद लौटे तो हमे बताया गया कि मा का भी निधन हो गया है।”
उन्होने इस घटना के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार डॉक्टरो को नामजद किया है। इसके साथ ही मौत का कारण ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरो की अनदेखी को बताया और आरोप लगाया कि पूरा इलाज जूनियर डॉक्टरो ने चलाया। पुलिस शिकायत के आधार पर केजीएमयू ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का फैसला किया है। डॉ. सुधीर सिह ने कहा, समिति आरोपो की समीक्षा करेगी और पता लगाएगी कि क्या मेडिकल टीम की गलती थी या उन्होने किसी चेतावनी के सकेतो की अनदेखी की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur