Breaking News

अम्बिकापुर@सभी बूथों में सेवा भाव से मना दीनदयालजी का जन्मदिन

Share

अम्बिकापुर,25 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। जनसंघ संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंबिकापुर मंडल के सभी बूथों में सेवा भाव से मनाई गई। आज सुबह 10 बजे पंडित दीनदयाल चौक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी बूथों में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किया। कई बूथों में स्वच्छता के कार्यक्रमों के साथ साथ बुजुर्गों हेतु सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस अवसर पर बूथ के कार्यक्रम में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन गरीबों, पिछड़ों, दलितों के उत्थान में समर्पित कर दिया। उनका एकात्म मानववाद तथा अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के जीवन को बदलने का उनका संकल्प ही भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाता है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके बताये रास्तों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, भारत सिंह सिसोदिया, कर्ता राम गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, मधुसूदन शुक्ला, मनोज गुप्ता, विकास पांडे, रूपेश डूबे, सर्वेश तिवारी, राम प्रवेश पांडे, संजय सोनी, कैलाश मिश्रा, विद्यानंद मिश्रा, वीरेंद्र बघेल, प्रयाग साहू, जन्मेजय मिश्रा, विश्वविजय तोमर, उमेश अग्रवाल, संजीव वर्मा, कमलेश तिवारी, अजय सिंह, नीलेश सिंह, पंकज गुप्ता, विमल मंदीलवार, छोटे थॉमस, शैलेन्द्र शर्मा, नीलम राजवाड़े, निशांत सिंह ,रॉनी मिश्रा, भारती सिंह, पूनम सिंह, दीक्षा अग्रवाल, छोटे लाल माथुर, आनंद सिंह, सुरेन्द्र चौबे, मनोज सोनी, रजनी बिंध, नवीन विश्वकर्मा, प्रियंका चौबे, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply