Breaking News

अम्बिकापुर@दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ इस वर्ष करेगा भव्य आयोजन

Share

अम्बिकापुर25 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ भगवानपुर द्वारा स्थानीय बनारस रोड भगवानपुर में स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा माता के पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष समिति द्वारा पंडाल व गेट को और अधिक भव्यता से सजाया जा रहा है। मूर्ति स्थापना 1 अक्टूबर को षष्ठी के दिन किया जाएगा और पूजा 7 अक्टूबर तक चलेगी। समिति द्वारा पूजा में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व जगराते का आयोजन भी किया जा रहा है। 1 अक्टूबर के दिन डांडिया व डांस ऑडिशन , 2 अक्टूबर डांडिया व डांस सेमीफाइनल, 3 अक्टूबर उल्लू प्रतियोगिता, फुग्गा प्रतियोगिता डांडिया व जबलपुर आर्केस्ट्रा द्वारा भव्य जगराता, 4 अक्टूबर डांस व कुर्सी प्रतियोगिता डांडिया फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य प्रस्तुति, 5 अक्टूबर मेहंदी प्रतियोगिता जलेबी दौड़ व राजेश जयसवाल एवं ग्रुप द्वारा भव्य प्रस्तुति ,6 अक्टूबर डांस फाइनल प्रतियोगिता ,7 अक्टूबर भव्य झांकी के साथ माता का विसर्जन का आयोजन किया गया है द्य सोलो डांस पुरस्कार प्रथम 11,000, द्वितीय 5100, तृतीय 2100 ग्रुप डांस पुरस्कार प्रथम 41000, द्वितीय 21000, तृतीय 5100 व सभी प्रतियोगिताओं में आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply