Breaking News

अम्बिकापुर@2-2 गोल की बराबरी पर रहे राता व बबौली की टीम

Share

अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। शहर के गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में शुक्रवार को राता क्लब हरकोना व फुटबॉल क्लब बबौली धौरपुर के बीच मैच खेला गया। प्रथम हाफ में धौरपुर की टीम ने 1 अपनी बढ़त बनाई। परंतु प्रथम हाफ में ही फुटबॉल क्लब राता की टीम ने भी 1 गोल टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ में फुटबॉल क्लब राता ने अपने टीम के लिए दूसरा गोल कर 2-1 से बढ़त बना ली। खेल बहुत ही रोमांच रहा। दर्शकों ने अपने-अपने टीम को खुब समर्थन किया। दूसरे हाफ में ही धौरपुर बबौली की टीम ने दूसरा गोल कर अपने टीम को बराबरीपर ला दिया। इस प्रकार दोनों टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही। मैच के रेफरी रती तिर्की, रवि लकड़ा व अमरजीत रहे। शनिवार को दो मैच खेला जाएगा। पहला मैच 2.30 बजे से फुटबॉल क्लब धौरपुर व एसएस फुटबॉल क्लब गुमगरा एवं दूसरा मैच फुटबॉल क्लब इंदरानगर वार्ड 10 व एसटी फुटबॉल क्लब लखनपुर के मध्य खेला जाएगा।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply