Breaking News

अम्बिकापुर@ग्राम भकुरा में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

Share

अम्बिकापुर,23 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। शहर से करीब 12 किमी दूर ग्राम भकुरा में शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला। महिला पति के साथ घर से कुछ दूर पर खेत में लगे मक्के की फसल की रखवाली मचान पर चढ़कर कर रही थी।
जानकारी के अनुसार गुड्डी पति किशुन उम्र 45 वर्ष शहर से लगे ग्राम भकुरा की रहने वाली थी। वह प्रति दिन घर से कुछ दूरी पर खेत में लगे मक्के की फसल की रखवाली पति के साथ मचान पर चढ़कर कर रही थी। गुरुवार की रात को पति-पत्नी दोनों खेत में लगे मचान पर बैठक मक्के की फसल की रखवाली कर रहे थे। शुक्रवार की अहले सुबह 5 बजे मक्के के पौधे रौंदने की आवाज सुनकर उठकर देखे तो मचान से कुछ दूर पर एक हाथी अपने शावक के साथ फसल रौंद रहे थे। जबकि एक हाथी मचान के पास ही था। पर अंधेरा होने के कारण मचान के पास के हाथी का पता नहीं चल सका। दंपति हाथी के डर से जान बचाने के लिए मचान से उतकर कर भाग ही रहे थे की तभी मचान के पास वाला हाथी महिला को कुचल कर मार डाल। इस दौरान पति किसी तरह वहां से भगा कर अपनी जान बचाई। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंच कर हाथी को खदेड़ा और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply