सूरजपुर 20 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग जिला सूरजपुर में पदस्थ तृतीय श्रेणी (गैर कार्यपालिक) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए नीचे दर्शाये अनुसार उनके नाम के समक्ष अंकित स्थान पर स्थानांतरण किया गया है। श्री शिवकुमार पट्टीबंधक पशु चिकित्सालय रेवटी प्रतापपुर से पशु चिकित्सालय बिहारपुर, श्री हीरा लाल पट्टीबंधक पशु चिकित्सालय सूरजपुर से पशु चिकित्सालय सिलफिली, श्री मनोज कुमार साहू स्वच्छकर्ता सह परिचारक, चौकीदर पशु चिकित्सालय बिहारपुर से पशु चिकित्सालय सूरजपुर, श्री गनेश्वर प्रसाद परिचायक कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र तेलगंवा, भटगांव से पशु औषधालय जरही, कुमारी आगा परवीन परिचायक पशु औषधालय जरही से कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र तेलगवां, श्री अम्बिका प्रसाद पटेल परिचायक पशु चिकित्सालय ओड़गी से पशु औषधालय धरसेड़ी पदस्थ किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur