Breaking News

अम्बिकापुर@शौच जाने के दौरान महिला को सांप ने डसा,इलाज के दौरान मौत

Share

अम्बिकापुर 20 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। शौच जाने के दौरान एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शीला देवी पति विरेन्द्र गुप्ता उम्र 25 वर्ष रामचन्द्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओरंगा का रहने वाली थी। वह 13 सितंबर की सुबह शौच के लिए बाहर गई भी तभी दाहिने पैर में सांप ने उसे डंस लिया। सूचन पर परिजन उसे इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी महिला के स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान 20 सितंबर की शाम उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply