Breaking News

हाजीपुर@बेगूसराय के बाद अब बिहार के हाजीपुर मे सड़क पर अधाधुध गोलीबारी

Share


हाजीपुर, 19 सितम्बर 2022। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र मे अपराधियो ने अधाधुध गोलोबारी की, जिससे लोग दहशत मे आ गए। पुलिस मामले की जाच मे जुटी है जबकि लोग इसे बेगूसराय की घटना से भी जोड़ कर देख रहे है। पुलिस के मुताबिक, वैशाली जिले के मड़ई चौक के पास रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशो ने अधाधुध गोलीबारी की। अपराधियो ने कई राउड फायर किए।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सुबोध सिह ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोखे बरामद किए है। उन्होने कहा कि इस घटना मे किसी के नुकसान की खबर नही है। उन्होने कहा कि क्षेत्रो की नाकेबदी कर अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
कई लोग इस घटना को बेगूसराय की घटना से जोड़कर देख रहे है। गत मगलवार को बेगूसराय मे अपराधियो ने सिलसिलेवार गोलीबारी की थी, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा 10 लोग घायल हो गए थे। इस मामले मे अबतक चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply