सूरजपुर 19 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी शिव भजन सिंह मरावी व शाला समिति की अध्यक्ष रामानंद द्वारा फीता काटकर किया गया। शासन के निर्देश पर प्रतापपुर शहर के रेस्ट हाउस के पास स्थित स्कूल को आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया गया है। इस स्कूल का एडमिशन पहले हो चुका था। पूरी तैयारी के बाद कक्षा लगना प्रारम्भ हुआ है। विधिवत शुभारम्भ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी शिव भजन सिंह मरावी व समिति के अध्यक्ष ने फीता काटा और बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ व आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन सिंह मरावी सेवा दल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन मिश्रा , लालू खान, फारूख शेख, गफूर , रामानंद, सुमन, व ग्रामीण सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur