Breaking News

अम्बिकापुर@विवाद के बाद दो बच्चों को छोड़कर पत्नी चली गई थी मायके,पति ने फांसी लगाकर दी जान

Share


अम्बिकापुर 19 सितंबर 2022(घटती-घटना)। दो बच्चों को छोड़कर एक महिला पति से विवाद कर मायके चली गई थी। इधर पति उसे बार-बार मनाकर घर लाना चाह रहा था पर महिला घर आने से इंकार कर रही थी। इससे परेशान होकर पति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार बुद्धेश्वर राजवड़े पिता चमरू राजवाड़े उम्र 37 वर्ष मणिपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भिट्टी का रहने वाला था। कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला अपने दो बच्चों को ससुराल में ही छोड़कर मायके चली गई थी। इधर पति पत्नी को वापस लाने की कोशिश कर रहा था पर महिला पति के साथ वापस आना नहीं चाह रही थी। इससे परेशान होकर पति ने रविवार की शाम को अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक का पिता ने उसके लिए खाना लेकर आया तो कमरा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर मणिपुर चौकी पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply