कोर्ट ने 4 दिन की एसीबी कस्टडी मे भेजा
नई दिल्ली , 17 सितम्बर 2022। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को शनिवार को चार दिन की एसीबी की कस्टडी मे भेज दिया है। अमानतुल्लाह पर दिल्ली वक्फ बोर्ड की सपçा मे गड़बड़ी करने का आरोप है। अब चार दिन बाद ही उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। दिल्ली एसीबी ने भ्रष्टाचार के एक मामले मे शुक्रवार को ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान को 8 घटे चली पूछताथ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष है। एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड मे भर्ती मे कथित अनियमितताओ की जाच कर रही है। एसीबी ने शुक्रवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर और उनके करीबियो के ठिकानो पर छापेमारी कर 24 लाख रुपये कैश और दो बिना लाइसेस वाले हथियार बरामद किए थे। दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान को दो साल पहले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले मे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur