Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा के उत्कृष्ट खिलाडि़यों का बिलासपुर में हुआ सम्मान

Share

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के खेल संघों के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी खेल संघों के द्वारा चयनित उत्कृष्ट खिलाडि़यों को बड़े मंच होटल रेड डायमंड बिलासपुर में खेल प्रतिभा सम्मान के तहत सम्मानित किया गया। जिसमें से सरगुजा जिले से प्रज्ञा मिश्रा बास्केटबॉल नेशनल खिलाड़ी और खुशबू गुप्ता नेटबॉल नेशनल खिलाड़ी का सम्मान किया गया है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर आयोजित था।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह के सम्मान से खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ेगा और उम्मीद है कि सरगुजा जिला की बालिका व बालक आगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
सम्मानित दोनों खिलाड़ीयों को विशेष रूप से बधाई आदितेश्वर शरण सिंहदेव, इंजी. सोमनाथ सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, राजीव अग्रवाल, डी.के सोनी, अमितेश पांडेय, रघुनाथ मुखर्जी, सौरभ सिन्हा, रजत सिंह, आबिद हुसैन, प्रियंका पैंकरा, खुशबू केरकेट्टा, प्रिया जायसवाल, रिंकी सिंह व संघ के सभी सदस्य के द्वारा दोनों खिलाडç¸यों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाए दिया।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply