मुख्य आरोपी छोटू,जुनैद, सुहेल समेत 6 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 15 सितम्बर 2022। दलित बहनो से दुष्कर्म और हत्या मामले मे पुलिस ने 6 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन की माने तो इस घटना को कुल छह लोगो ने अजाम दिया। मामले मे नामजद छोटू सहित छह आरोपी अब तक पुलिस ने गिरफ्तार किए है।
आरोपियो की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप मे हुई है। इस मामले मे पुलिस ने एक अभियुक्त जिसका नाम जुनैद है उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जुनैद के पैर मे गोली लगी है। फिलहाल दोनो लड़कियो का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले को पॉक्सो और सबधित धाराओ मे दर्ज किया है।
लखीमपुर खीरी.
मामले को लेकर रढ सजीव सुमन ने बताया कि मामला महिलाओ के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। ऐसे मे हमने गति और सवेदनशीलता के साथ काम किया।
एसपी के मामले मे आगे जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पीडि़त लड़कियो को बहला-फुसला खेत मे ले गए थे। घटना को अजाम देने वाले सभी आरोपी आपस मे दोस्त है। इस घटना को अजाम देने वाला मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नही था।
मामले को लेकर हुई पूछताछ मे सुहेल और जुनैद ने दुष्कर्म की बात कबूल की है। एसपी ने आगे ये भी बताया है कि मामले का मुख्य साजिशकर्ता गाव के छोटू ने ही दोनो किशोरियो से इनकी (सुहेल और जुनैद) दोस्ती कराई थी। बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनो लड़कियो को खेत मे अपने साथ ले गए जहा उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अजाम दिया गया।
फिलहाल परिवार वालो की मौजूदगी मे ही दोनो मृतकाओ का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। ध्यान हो कि बीते दिन भी खबर सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है।
मामले मे आरिपियो के कपड़े का और उनका डीएनए का भी टेस्ट भी कराया जा रहा है
पेड़ पर लटके मिले थे दोनो के शव
मामले पर मृतक लडि़कयो की मा ने पड़ोसी पर बेटियो को अगवा करने का आरोप लगाया है। मा का कहना है कि शाम करीब पाच बजे उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य लोग दोनो बेटियो को अगवा कर ले गए थे।
जब उन्होने शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहा जमा होने लगे। तभी वो उनकी बेटियो को लेकर भाग गए। शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगो ने जब आरोपियो की तलाश शुरू की तो करीब एक घटे बाद गाव के ही एक व्यक्ति के खेत मे दोनो बच्चियो का शव खैर के पेड़ से लटका मिला।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur