Breaking News

अम्बिकापुर@भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेसियो ने सरगुजा में सौ किलोमीटर की पदयात्रा की पूरी

Share

अम्बिकापुर 15 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)।भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेसियो ने सरगुजा में सौ किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की। यात्रा के आठवें दिन गांधी नगर जोन के वार्डो में 9 किलोमीटर पदयात्रा कर एकता और समरसता का संदेश दिया।इस दौरान लोगो की समस्याओं को सुनकर उसका यथा संभव निराकरण किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,मेयर डॉ अजय तिर्की प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा,विनय शर्मा बंटी कीअगुआई में भगवानपुर से यात्रा शुरू हुई। ज़ोन के 4 वार्डो को कवर करते हुए पदयात्रा का समापन गांधी चौक में सर्व धर्म प्रार्थना के साथ किया गया। सात सितम्बर को उद्घाटन के बाद आठ सितम्बर से दो पालियों में चल रहे यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया विगत आठ दिनों में सरगुजा जिले में 103 किलोमीटर की पद यात्रा पूरी हो गयी है। अम्बिकापुर शहर और ग्रामीण की टीम सतत पदयात्रा कर रही है।लुंड्रा,धौरपुर और मैनपाट में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी अराजकता और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग से लोग परेशान हैं पदयात्रा के दौरान आम जनों से सार्थक संवाद हो रहा है लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है अब तक यह यात्रा अपने उद्देश्यों मैं सफल है आगे भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कदम मिलाकर सरगुजा में पदयात्रा निरंतर जारी रहेगी।पदयात्रा में मधु दीक्षित अरुण मिश्रा चित्रा मिश्रा, सैयद अख्तर हुसैन, आशीष वर्मा, गीता रजकलोकेश पासवान, अरुण मिंज, राकेश सिंह, संजय सिंह,विनोद एक्का, रजनीश सिंह,विकास शर्मा, रजनीश सिंह, कलीम अंसारी, निक्की खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप धर, शैलेंद्र सोनी, चंद्र प्रताप मग्गू, कलीम अंसारी,मदन जायसवाल, अंजना केरकेटा, निखिल विश्वकर्मा,नरेंद्र बाबरा, अविनाश, विकास केसरी, रेहान, आशीष शील सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे
मोहन मरकाम का
जन्मदिन मनाया
कांग्रेस जनो ने पदयात्रा के पहले जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया महापौर डॉ अजय तिर्की जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान जरूरतमंदों को कपड़े और अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। गांधीनगर में प्रदेश महामंत्री तेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply