Breaking News

अम्बिकापुर@प्रीति ने जीता मिसेज सरगुजा का खिताब

Share

अम्बिकापुर 15 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। एफडीसीए छत्तीसगढ़ द्वारा मिसेज और मिस सरगुजा का आयोजन किया गया। साथ ही साथ मिसेज और मिस छत्तीसगढ़ का भी ऑडिशन लिया गया। जिसका ग्रेएंड फिनाले 18 सितंबर को होटेल वी डब्लू कैन्यॉन रायपुर में आयोजित होगा। मिसेज सरगुजा का खिताब प्रीति ने जीता। फर्स्ट रनर अप मंजु कश्यप, प्रियंका यादव सेकंड रनर अप नीलम सिंह, रानु साहू ,सुनीता गुप्ता रहीं। मिस सरगुज़ा का खिताब दीपिका तिर्की को मिला, फर्स्ट रनर अप कशिश त्रिपाठी, सेकेंड रनर अप मून, गुनगुन रॉय तथा रितंबरा सिंह रहीं। कार्यक्रम का मैनज्मेंट अंकिता मिश्रा द्वारा किया गया। शो की जज पूर्व विजेता प्रतिमा सिंह और रश्मि स्वर्णकार रहे। अतिथियों में बीस सूत्रिय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ अजय तिरकी ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक और अथिति के रूप में स्काउट गाइड राज्य आयुक्त और प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटॉरीयम में किया गया।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply