Breaking News

नोएडा@घर मे टाइल्स लगवाने के बाद नही दिए पैसे

Share

पेमेट नही मिलने से भड़का मिस्त्री बाहर खड़ी मर्सिडीज मे लगा दी आग
नोएडा , 14 सितम्बर 2022।
घर मे टाइल्स लगवाने के बाद एक मिस्त्री को काम की पेमेट पूरी नही दी गई. गुस्से मे आकर मिस्त्री ने टाइल्स लगवाने वाले की लग्जरी कार मर्सिडीज पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. जिसका वीडियो शोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है. सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर इलाके मे एक शख्स ने अपने घर मे टाइल्स लगवाया लेकिन मिस्त्री को पूरी मजदूरी नही दी. इससे आक्रोशित मिस्त्री ने बाहर खड़ी कार पर आग लगा दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है. वीडियो मे देखा जा सकता है कि मिस्त्री बाइक पर सवार होकर आता है. उसने हेलमेट पहना हुआ है. वह बाइक से उतरकर मर्सिडीज के पास जाता है. गाड़ी मे आग लगाता है. फिर बाइक मे बैठकर वहा से फरार हो जाता है.
बताया जा रहा है कि कार मालिक ने मिस्त्री से घर पर टाइल लगवाई थी. कार मालिक ने उसे काम के पूरे पैसे नही दिए. वह बार-बार पेमेट मागता रहा. लेकिन कार मालिक ने फिर भी उसे पूरे पैसे नही दिए. इसी के चलते मिस्त्री एक बार फिर कार मालिक के घर पहुचा. लेकिन जैसे ही उसने देखा कि बाहर उस शख्स की मर्सिडीज खड़ी है. गुस्से मे आकर मिस्त्री ने उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी.


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply