Breaking News

नई दिल्ली,@काग्रेस के ट्वीट पर भड़की भाजपा

Share


कहा भारत जोड़ो यात्रा दरअसल आग लगाओ यात्रा है
नई दिल्ली, 12 सितम्बर 2022। काग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच बीजेपी और काग्रेस के बीच की तल्खी बढ़ने लगी है। दोनो ही पार्टिया एक दूसरे पर निशाना साधने का मौका हाथ से नही जाने देना चाह रही है। इस बीच एक और मामले ने तूल पकड़ लिया है।
काग्रेस ने हाल ही मे एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होने खाकी हाफ पैट मे आग लगते दिखाया है। इस तस्वीर को लेकर अब बीजेपी ने अपना आक्रामक रुख दिखाते हुए काग्रेस से इस पोस्ट को तत्काल हटाने की बात कही है।
क्या है मामला
काग्रेस ने सोमवार सुबह एक तस्वीर पोस्ट की है इसमे लिखा है कि, ‘बीजेपी-आरएसएस की फैलाई हुई नफरत की जजीरो से देश को आजाद करने.’ पोस्ट मे आगे लिखा है, ‘एक-एक कदम अपने लक्ष्य की ओर.’ इस कोट के साथ काग्रेस ने ‘खाकी हाफ पैट’ की तस्वीर पोस्ट की है जिसे एक ओर से सुलगते हुए दिखाया गया है.
बीजेपी प्रवक्ता सबित पात्रा ने प्रेसवार्ता मे कहा कि, ‘काग्रेस लोगो को उकसाना चाह रही है इसलिए यह ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा दरअसल आग लगाओ यात्रा है।’ इतना ही नही सबित ने इस यात्रा को ‘भारत तोड़ो यात्रा’ बताया है।
बीजेपी ने काग्रेस से पूछा है कि, ‘पार्टी क्या चाहती है कि लोग एक दूसरे को आग लगा दे? काग्रेस को तुरत इस तस्वीर को हटाना चाहिए।’ बीजेपी ने कहा है कि यह काग्रेस का ‘आग जलाओ आदोलन है।’
इस प्रेस वार्ता के बाद काग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस विषय मे बात करने से साफ इनकार किया। उन्होने कहा कि अगर बीजेपी इसे मुद्दा बनाना चाहती है तो इसका मतलब साफ है कि वह घबराए हुए है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी

Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …

Leave a Reply