Breaking News

अहमदाबाद@गुजरात मे आप के दफ्तर पर पुलिस का छापा, भाजपा पर भड़के केजरीवाल

Share


अहमदाबाद, 12 सितम्बर 2022। गुजरात मे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविद केजरीवाल लगातार दौरा कर रहे है,जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है। इस बीच अरविद केजरीवाल के अहमदाबाद पहुचे ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि तलाशी दो घटे से ज्यादा समय तक चली। आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस ने छापेमारी से अरविद केजरीवाल भड़क गए है। केजरीवाल ने कहा कि “आप” के पक्ष मे गुजरात मे आँधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात मे भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली मे कुछ नही मिला, गुजरात मे भी कुछ नही मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग है।”केजरीवाल ने कहा कि “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है।
कई बार गुजरात दौरा कर चुके केजरीवाल
आप नेता केजरीवाल अगस्त से अब तक कई बार राज्य का दौरा कर चुके है। उन्होने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल और राजकोट मे चुनाव प्रचार कर अगस्त महीने की शुरुआत की थी। अपनी अगली यात्रा के दौरान उन्होने जामनगर मे व्यापारी समुदाय और छोटा उदयपुर जिले के बोडली मे आदिवासियो से बातचीत की।
बाद मे उन्होने अहमदाबाद मे और फिर कच्छ के भुज मे दो अलग-अलग यात्राओ के दौरान टाउन हॉल बैठक की थी।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply