Breaking News

कोरबा@लोकसभा सांसद के प्रयास से कोरबा शहर को मिलेगा एक और नए केंद्रीय विद्यालय की सौगात

Share

कोरबा, 10 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। कोरबा के लोकसभा सांसद जिले के प्रवास पर रही। इस दौरान उनका ट्रांसपोर्ट नगर और कोसाबाड़ी चौक में समर्थकों द्वारा मेडिकल कॉलेज के स्वीकृति दिलवाने की खुशी में स्वागत किया गया। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के पश्चात सांसद महंत ने शिक्षा के क्षेत्र में कोरबा वासियों के लिए एक और बड़ी सौगात की घोषणा की उन्होंने बताया कि कोरबा शहर में एक केंद्रीय विद्यालय के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। विद्यालय के लिए पर्याप्त जमीन मिलते ही विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply