अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभा में टकरा जाने से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम राम प्रसाद पिता माधव उम्र 29 वर्ष बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमपुर का रहने वाला था। वह शुक्रवार को अपने चाचा किशुन के साथ बाइक से बुआ के घर ग्राम मजिरा गया था। वहां से दोनों चाचा-भतीजा वापस लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान राम प्रसाद की मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur