Breaking News

श्योपुर@विमान से भारत आएगे 17 अफ्रीकाई चीते

Share

प्रधानमत्री मोदी छोड़ेगे बाड़े मे
श्योपुर, 09 सितम्बर 2022।
मध्यप्रदेश के चबल सभाग के श्योपुर जिले स्थित कूनो पालपुर अभयारण्य मे विमान से आ रहे दक्षिण अफ्रीकाई चीतो को प्रधानमत्री नरेद्र मोदी 17 सितबर को बाड़े मे छोड़कर अपना जन्मदिन मनाएगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमत्री मोदी और चीतो के यहा आने के पहले जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सभी तैयारिया पूरी कर ली है। कूनो नेशनल पार्क मे कुल बीस चीते, जिसमे 12 दक्षिण अफ्रीका और आठ नामीबिया से लाकर बसाए जाने की खबरे है। पहली खेप मे नामीबिया से तीन चीते, जिसमे दो नर और एक मादा लाये जा रहे है। मोदी अपने जन्मदिवस पर इन्हे अभयारण्य के बाड़े मे छोड़ेगे। बाकी चीते बाद मे यहा लाकर बाड़े मे छोड़े जाने की योजना को मजूरी मिली है। अधिकृत जानकारी के अनुसार पाच सौ वर्ग किलोमीटर का चीतो के लिये बनाया गया विशेष बाड़ा पूरी तरह से तैयार है। इसी बाड़े के पास चार हेलीपेड बनाकर तैयार किये गए है, जिन पर चीतो को लाने वाला चॉपर उतरेगा। यही पर ही प्रधानमत्री और अन्य विशेष अतिथियो के हेलीकॉप्टर उतरेगे। हेलीपेड से तीन सौ मीटर की दूरी पर बाड़े का मुख्यद्वार है, जिससे प्रधानमत्री मोदी चीतो को बाड़े मे छोड़ेगे।

प्रधानमत्री मोदी के यहा आने की स्वीकृति मिलने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिह चौहान कूनो पालपुर अभयारण्य मे व्यवस्थाओ की मॉनिटरिग खुद कर रहे है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी यहा डेरा डालकर प्रधानमत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओ को मूर्त रूप दे रहे है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी

Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …

Leave a Reply