Breaking News

अम्बिकापुर@नगर में झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय

Share

अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। शहर से लगे इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक धड़ल्ले से चल रही है बेखौफ होकर झोला छाप डॉक्टर बोतल चढ़ाने के साथ-साथ इंजेक्शन भी लगा रहे हैं लगातार शिकायत के बाद भी स्वास्थ विभाग इन पर नकेल नहीं कस पा रही है,,, दरअसल शहर से महज 6 किलोमीटर दूर बनारस रोड चठिरमा में स्थित व्यापारी मेडिकल स्टोर के संचालक के द्वारा अवैध क्लीनिक खोलकर बुखार के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है जहां बोतल चढ़ाने के साथ-साथ इंजेक्शन भी लगाया जा रहा है आपको बता दें पूर्व में क्लीनिक पर सील करने की कार्रवाई भी की गई थी जो अब तक नहीं खुली है इसके बावजूद वहां अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर के पीछे एक कमरे में सुई बोतल लगाने का कार्य किया जा रहा था मौके पर मौजूद मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत अमित कुमार नामक व्यक्ति के पास कोई वैध डिग्री या दस्तावेज दवाई बेचने का नहीं मिला ,,,शहर के नजदीक इस प्रकार चल रहे झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध क्लीनिक पर कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग भी मेहरबान नजर आ रहा है शायद यही वजह है कि कार्रवाई नहीं हो रही है। और इस प्रकार झोलाछाप डॉक्टर अपना कारोबार फैला रहे हैं।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply