Breaking News

अम्बिकापुर@कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने दो चरणों में पदयात्रा को जारी रखा

Share

.अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। भारत जोडो यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने दो चरणों में पदयात्रा को जारी रखा। प्रथम चरण में आज प्रातः 6ः30 बजे से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम बंधियाचुआं से यात्रा प्रारंभ होकर ग्राम श्रीगढ तक चली। शहर की सरहद पर पहाडियों
में बसे इन दोनो गांवों में यात्रा के दौरान सघन जनसंपर्क किया गया। दोनो गांवों में पंचायत भवन में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। यात्रा के दौरान दोनो गांवों के ग्रामीणों ने अल्पवर्षा से खेती के व्यापक रुप से प्रभावित होने की बात कही। ग्रामीणों ने रोजगार गारंटी योजना के कार्याप्रारंभ कराने की मांग की है। दोपहर 3ः30 बजे से यात्रा के दूसरे चरण के दौरान अम्बिकापुर नगर के गुरुघासीदास वार्ड से यात्रा की शुरुआत हुई जो चित्रांश गली, सहेली गली, प्रतापपुर रोड, गुदरीचौक, डी0सी0 रोड, रिंग रोड होते प्रतापपुर चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा मार्ग में आमजन से मुलाकात कर महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्या से संबंधित लोगों की समस्याओं को सुना गया। यात्रा में श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, पीसीसी उपाध्यक्ष श्री जे0पी0 श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, श्री अरुण मिश्रा, श्री अरविंद सिंह गप्प्पू, श्री सत्येन्द्रनाथ तिवारी श्रीमति संध्या रवानी, मधु दिक्षित, चित्रा मिश्रा, जगन्नाथ कुशवाहा, मो0 इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन,श्रीमति गीता श्रीवास्तव, श्रीमति गीता प्रजापति, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, अशफाक अली, राजनीश सिंह, शुभम जायसवाल, रविन्द्र दुबे, विवेक सिंह, विकास शर्मा, मो0 इमरान, अनित पुरी, शंकर प्रजापति, लवकेश पासवान, अमित तिवारी राजा, अविनाश, सौरभ पाण्डेय,रोशन कन्नौजिया, शैलिन लकडा, कमल सिंह, संतोषी प्रजापति, ललिता प्रजापति, पूनम सोनी, रंजिता पुरी, रौली दुबे, उमादेवी राजवाडे आदि कार्यकर्ता शामिल थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply