Breaking News

कुसमी@उत्साह के साथ भक्तों ने किया गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन

Share


-उपेश सिन्हा-
कुसमी ,09 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। नगर पंचायत कुसमी के लोगो ने धुमधाम से उत्साह के साथ गणेश भगवान को 10वे दिन विदाई दी,गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान गणेश की कुसमी के कई जगहों पर प्रतिमाओं का स्थापना कर विधिविधान से पुजा अर्चना किया जा रहा था, वही शिव चौक में विराजे गणेश भगवान के भक्तों ने 10 दिनों तक भंडारे प्रसाद का भी आयोजन किया था, भगवान के विदाई कार्यक्रम के दिन लोग काफी संख्या में शामिल हुये बाजे गाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं के साथ नचाते झुमते हुये लोग शहर के मुख्यमार्ग से होते हुये तहसीलपारा स्थित शिवमन्दिर के राजा तलाब पास पहुँचे और फिर भगवान को अंतिम विदाई दी गई इस दौरान भक्तों ने आतिशबाजी भी की ,जिसका आनंद लोगो ने उठाया ,हर साल की अपेक्षा कुसमी में इस वर्ष एक नई परम्परा की शुरुआत के तौर पर लोगो को यह देखने को मिला की कई भक्त आपस मे एकता बनाये रखने के उद्देश्य से एक रंग में दिखने के लिये पीले कुर्ते पजामे पहनकर इस कार्यक्रम शामिल हुये थे , विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये कुसमी थाना के थाना प्रभारी अपने पुलिस टीम के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुये ।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply