Breaking News

अम्बिकापुर@जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला,घंटों खाई में पड़ा रहा बेहोश

Share


8 किमी झेलगी में ढोकर पहुंचाया अस्पताल

अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। . एक ग्रामीण युवक मवेशियों को चराने गुरुवार को जंगल में गया था। यहां भालू ने उसपर हमला कर दिया। भालू से जान बचाने उसने काफी देर तक संघर्ष किया। भालू से संघर्ष के दौरान ग्रामीण खाई में गिरकर बेहोश हो गया। वहीं शाम को मवेशी स्वयं ही घर पहुंच गए। मवेशी के साथ युवक को नहीं देख कर परिजन परेशान हो गए और उसे खोजने तनकले तो जंगल में खाई बेहोश पड़ा मिला। परिजन उसे 8 किमी तक पैदल झेलगी में ढोकर पहुंचे तब एंबुलेंस मिली। गंभीर हालत में उदयपुर अस्पताल से युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकोई निवासी शनि राम 40 वर्ष गुरुवार की सुबह अपने मवेशियों को चराने गांव से लगे जंगल में गया था। दोपहर करीब 3 बजे जंगल में अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने वह भालू से लडऩे लगा। इस दौरान भालू ने उसके शरीर को कई जगह नोच डाला था, इसके बाद भी युवक ने हिम्मत नहीं हारी और लड़ता रहा। इसी बीच वह गहरी खाई में जा गिरा। भालू के हमले और गिरने से चोट के कारण वह खाई में ही बेहोश हो गया। इधर उसके मवेशी चरने के बाद शाम को घर पहुंच गए। परिजनों ने देखा कि शनि राम घर नहीं पहुंचा तो वे लालटेन और टॉर्च लेकर उसे खोजने जंगल की ओर निकल पड़े। जंगल में परिजन उसे रातभर खोजते रहे लेकिन खाई में गिरे होने के कारण उसका पता नहीं चल पा रहा था। अलसुबह 4 बजे जब उसे होश आया तो वह कराहने लगा। जब उसके परिजनों ने आवाज सुनी तो वे खाई के पास पहुंचे और उसे देखकर सन्न रह गए। फिर उन्होंने उसे वहां से बाहर निकाला। यहां से उन्होंने डायल 112 को सूचना दी लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाया। घटनास्थल से डायल 112 करीब 8 किमी दूर खड़ा था। ऐसे में परिजनों ने झेलगी में उसे ढोया और पैदल निकल पड़े। 8 किमी चलने के बाद डायल 112 के वाहन में उसे बैठाकर उदयपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply