Breaking News

नई दिल्ली @पुलिस का बड़ा एक्शन,दबोचा गया देश का सबसे बड़ा कार चोर

Share


5000 कारे चुराने का आरोप है.
नई दिल्ली , 05 सितम्बर 2022।
दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. दिल्ली पुलिस ने देश के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.अनिल पर 27 साल मे 5000 कारे चुराने का आरोप है. कार चोरी के अलावा है.अनिल पर हत्या ,आर्म्स एक्ट और तस्करी के मामले दर्ज है.
सेट्रल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अनिल चौहान को असम से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अनिल पिछले 27 साल से अपराध की दुनिया मे एक्टिव है. उसने 1990 के दशक मे सबसे ज्यादा (मारुति 800) कारे चोरी की थी. अनिल चोरी कई गई कारो को जम्मू कश्मीर ,नेपाल और उत्तर पूर्व के राज्यो मे बेच देता था.
अनिल चौहान 1990 मे दिल्ली के खानपुर इलाके मे रहता था और ऑटो रिक्शा चलाता था. इसके बाद वह अपराध की दुनिया मे आया. उसने कारे चुराना शुरू किया. इसके बाद उसने कभी पीछे नही देखा.
उसने कार चोरी के धधे से बेहिसाब दौलत कमाई है, उसकी संपत्ति दिल्ली, मुबई और उत्तर पूर्वी राज्यो मे बताई जाती है. ईडी ने भी उसके खिलाफ मनी लाड्रिग का केस दर्ज किया था. हाल के दिनो मे वो हथियारो की तस्करी कर रहा था.
असम पुलिस ने 7 साल पहले भी अनिल चौहान को गिरफ्तार किया था. तब उस पर असम, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सो से करीब साढ़े चार हजार से ज्यादा कार चुराने का आरोप था. अनिल ने पुलिस पूछताछ मे 4552 कारे चुराकर बेचने का आरोप स्वीकार किया था. अनिल चौहान का नेटवर्क दिल्ली से लेकर असम और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है. अनिल पर उस वक्त तक दिल्ली से लेकर असम तक कई राज्यो मे साढ़े तीन हजार मामले दर्ज थए.


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply