Breaking News

मैनपुरी@नाचते-गाते मौत : गणेश चतुर्थी पर हनुमान बनकर डास कर रहा था कलाकार

Share

,जमीन पर गिरते ही उखड़ गई सास
मैनपुरी, ०4 सितम्बर 2022। गणेश चतुर्थी के मौके पर होने वाले नाटक मे रवि शर्मा हनुमान का किरदार निभा रहा था. अपनी एक्टिग के दौरान वह स्टेज पर डास कर रहा था. इस दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा. शुरू मे, दर्शको को लगा कि यह उसके डास का हिस्सा हो सकता है, लेकिन जब वह नही उठा, तो फिर उसे उठाया गया और अस्पताल मे डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के बशीगौरा स्थित शिव मदिर मे भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी और यहा रोज पूजा-अर्चना के साथ ही भजन कार्यक्रम हो रहे थे. शनिवार की शाम को भी यहा गणेश चतुर्थी के अवसर पर भजन मडली बुलाकर भजन कार्यक्रम कराया जा रहा था. भजन मडली के साथ रवि शर्मा नाम का कलाकार भी था जो भगवान हनुमान की कॉस्ट्यूम मे भजन पर डास कर रहा था.
डास करते-करते कलाकार रवि शर्मा अचानक से मुह के बल स्टेज पर ही गिर गया. भजन मे मगन भक्तो को पहले लगा कि रवि शर्मा अभियन कर रहा है. लोग तालिया बजाते रहे और भजन कार्यक्रम भी जारी रहा. थोड़ी देर तक रवि के शरीर मे कोई हलचल नही हुई तब लोगो ने उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन वो नही उठा. अचेत अवस्था मे जल्दी से रवि शर्मा को मैनपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया. जहा डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बता दे कि इससे पहले भी भारतीय पशु चिकित्सा अनुसधान सस्थान (आईवीआरआई) मे तकनीकी सहायक के रूप मे कार्यरत 48 वर्षीय प्रभात कुमार की बरेली मे देर रात पार्टी के दौरान डीजे फ्लोर पर डास करते समय मौत हो गई. प्रभात अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी मे डास कर रहा था. इस दौरान वह अचानक फर्श पर गिर पड़ा. पार्टी मे मौजूद एक डॉक्टर ने उसे तुरत सीपीआर दिया. इसके बाद प्रभात को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरो ने कहा कि उसे दिल का दौरा पड़ा था.


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी

Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …

Leave a Reply