Breaking News

अम्बिकापुर@चोरी की स्कूटी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर.01 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। चोरी की स्कूटी में घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से जानकारी मिली की खरसिया नाका के पास एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की स्कूटी से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर स्कूटी के सबंध में पूछताछ की तो वह टाल मटोल करने लगा। पुलिस ने चोरी के संदेह पर स्कूटी को जब्त कर आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लाई। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो वह उक्त स्कूटी चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपी शहर के कंपनी बाजार निवासी बलभद्र के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply