Breaking News

सूरजपुर@दृष्टिबाधित छात्रों को स्मार्टफोन प्रदाय किया

Share

सूरजपुर 31 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विसाल सील पिता बलराम सील ग्राम रविन्द्रनगर पंचायत सुखीपुर, राय सिंह, पिता शिवधारी सिंह, ग्राम-कोट, जनपद पंचायत-रामानुजनगर एवं परमेश्वर सूर्यवंशी पिता दिलीप सूर्यवंशी, ग्राम-टमकी, जनपद पंचायत ओड़गी के द्वारा स्मार्टफोन के लिए समाज कल्याण विभाग जिला सूरजपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विसाल सील पिता बलराम सील, राय सिंह, पिता शिवधारी सिंह एवं परमेश्वर सूर्यवंशी पिता दिलीप सूर्यवंशी को स्मार्टफोन कलेक्टर इफ़्फत आरा ने प्रदाय किया। स्मार्टफोन प्राप्ति पर दृष्टिबाधित छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया है। ज्ञात हो कि दृष्टिबाधित छात्र कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। कलेक्टर ने छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य एवं अच्छी पढ़ाई की शुभकामनाएं दीं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply