नई दिल्ली , 30 अगस्त 2022। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमत्री मनीष सिसोदिया के वसुधरा स्थित पजाब नेशनल बैक मे लॉकर की आज सीबीआई की टीम ने जाच की। सीबीआई की टीम से पहले मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ अपने लॉकर की चाबी लेकर वसुधरा चार स्थित मेवाड़ कॉलेज के अदर पीएनबी की शाखा मे पहुच गए थे।
दिल्ली के उप मुख्यमत्री मनीष सिसोदिया से बैक के अदर दस्तावेजो पर हस्ताक्षर कराए गए है। इसके बाद वह बाहर आए। यहा मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने बताया कि सीबीआई की जाच मे कुछ नही मिला है। प्रधानमत्री नरेद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ उनके प्रेशर मे किया जा रहा है। जिससे उन्हे 2 या 3 महीने तक जेल मे डाला जा सके।
अधिकारी भी मानते है
हमने कुछ गलत नही किया: सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा कि सीबीआई ने उनके नौकर के अलावा घर पर और अन्य जगह पर भी जाच की थी लेकिन उसमे कुछ नही मिला। अत मे उन्होने यह भी कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। उप मुख्यमत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई जाच मे शामिल अधिकारी भी मानते है की मनीष सिसोदिया ने कुछ भी गलत नही किया है। उन्होने सीबीआई अधिकारी और अपनी तरफ से भी खुद को क्लीन चिट दी।
गौरतलब है कि पिछले दिनो दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शराब नीति मे गड़बड़ी के मामले को लेकर सीबीआई जाच की सिफारिश की थी। एलजी सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जाच की सिफारिश की थी। मुख्य सचिव की रिपोर्ट मे सिसोदिया की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। आपको बता दे कि दिल्ली मे एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के पास है।
इससे पहले, सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मगलवार को सीबीआई उनका बैक लॉकर देखने आने वाली है। उन्होने ट्वीट कर लिखा, सीबीआी हमारा बैक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घटे की रेड मे कुछ नही मिला था। लॉकर मे भी कुछ नही मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है, जाच मे मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।
भाजपा बोली, भ्रष्टाचार के ट्विन टावर है सिसोदिया
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमत्री अरविद केजरीवाल और उपमुख्यमत्री मनीष सिसोदिया पर कड़ा प्रहार बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सिसोदिया भ्रष्टाचार के ट्विन टावर है। उन्होने कहा कि जनता करप्शन का टेस्ट चाहती है, बहुमत का नही। 38 दिन हो गए है 15 सवालो का जवाब नही मिला। शहजाद पूनेवाला ने कहा कि दिल्ली को पाठशाला चाहिए, मधुशाला नही। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने कई बार कक्षाओ के निर्माण की लागत मे वृद्धि की और कई स्कूलो के शौचालयो को कक्षाओ के रूप मे पेश किया ताकि बढ़ी हुई लागतो को सही ठहराया जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेस मे शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि आप सरकार एक रिवर्स रॉबिनहुड मॉडल का पालन कर रही थी, जिसमे गरीबो के लिए शराब माफिया के खजाने को भरने के लिए पैसे ले लिए गए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur