सूरजपुर 28 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर के द्वारा शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय से शहर के अग्रेसन चौक तक आक्रोश रैली निकालकर राज्य सरकार के विरोध में महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार को रोकने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया । गौरतलब है की प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर विफल हो रही प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से आए दिन महिलाओं एवं बच्चियों से दुष्कर्म, बलात्कार, हत्या जैसी घिनौनी कृत्यों और महिला सम्बंधित अपराधों में वृद्धि हुई है और अभी हाल ही में जांजगीर चांपा के एनएसयूआई जिला अध्यक्ष के द्वारा एक लड़की से दुष्कर्म किया गया और जशपुर में भी इस तरह की निंदनीय घटना घटी इससे यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है और वर्तमान बघेल सरकार निरंतर महिलाओ की सुरक्षा में विफल हो रही है जिसकी हम कड़ी निंदा करते है, जिससे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सूरजपुर की महिला बहनों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान कार्यक्रम में नूतन विश्वास, शांति सिंह, सुमन सिंह, मोहनी झा, देवमनिया साहू, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल(अज्जू), सरोज साहू, किशन देवांगन, संस्कार अग्रवाल, सीता जायसवाल, फुलबसिया राजवाड़े, कलावती जायसवाल, शकुंतला देवांगन, अनीता मिश्रा, नंद कुमारी राजवाड़े, सुमित्रा राजवाडे, आमवती नेताम, अनीता तिवारी, निर्मला यादव, सुनीता, जीरा जायसवाल, पप्पू साहू, प्यारे साहू, राकेश महाराज, पीतांबर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur