Breaking News

अम्बिकापुर@पुन: दूसरी बार अस्पताल से बाइक ले उड़े तीन चोर हुए सीसीटीवी में कैद

Share

अम्बिकापुर,28 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक कर्मचारी की बाइक शनिवार को पहली बार हुई पर मिल गई। लेकिन मिलने के कुछ घंटे बाद चोरों ने पुन: उसी बाइक को चोरी कर ली। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेल खंगलवाया तो तीन युवक रेकी कर बाइक चोरी कर ले जाते कैद हुए हैं। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार करजी निवासी पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रेड क्रॉस में काम करता है। वह शनिवार को बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएम 8491 से ड्यूटी गया था। वह बाइक को अस्पताल के पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी कर रहा था। शाम करीब 4 बजे वह कहीं जाने के लिए निकला तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। वह आस पास खोलने लगा। इसकी बाइक अस्पताल के मुख्य सड़क किनारे एक होटल के पास मिली। वह अपनी बाइक को पुन: अस्पताल के पास लाकर खड़ा कर ड्यूटी करने लगा। शाम को 7.30 बजे जब वह घर जाने निकला तो उसकी बाइक पुन: गायब थी। यह सिलसिला देख बाइक मालिक के होस उड़ गए। वह तत्काल अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालवाया तो पता चला की तीन युवक रेकी कर बाइक चोरी करते कैद हुए हैं। वह इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराया है। वहीं अस्पताल परिसर से शनिवार को तीन बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply