Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को सिर्फ लूटने का किया है काम

Share

अम्बिकापुर, 27 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। शनिवार को अंबिकापुर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। दोनों ही पार्टियों से ठगी गई जनता दिल्ली और चंडीगढ़ की तरह छत्तीसगढ़ में भी विकल्प तलाश रही है। उन्होंने कहा कि हमारा देश स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में हमारा देश काफी पिछड़ा हुआ है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी विकसित राष्ट्र की श्रेणी में हमारा देश नहीं पहुंच सका है। छत्तीसगढ़ के संबंध में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। इसके बाद जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया था ताकि प्रदेश का विकास हो सके। लेकिन 15 वर्ष बीजेपी की सरकार रहने के बावजूद भी प्रदेश में विकास नहीं हो सका है। इसके बाद जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई है। कांग्रेस ने झूठे वादे कर सरकार में आने के बाद जनता को भूल गई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल होर्डिंग्स मैं ही नजर आती है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। भूपेश बघेल बेरोजगारों को प्रति महीने ढाई हजार महंगाई भत्ता देने का वादा किया था पर परिवारों को 1 रुपए नहीं मिला है। नरवा घुरवा बाड़ी भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। प्रेस वार्ता के दौरान जसवीर सिंह, मनोज दुबे, संजय मिश्रा, लव दुदे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। दोनों ही पार्टियों से ठगी गई जनता दिल्ली और चंडीगढ़ की तरह छत्तीसगढ़ में भी विकल्प तलाश रही है। उक्त बातें शनिवार को अंबिकापुर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुसेंडी ने कही। उन्होंने कहा कि हमारा देश स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में हमारा देश काफी पिछड़ा हुआ है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी विकसित राष्ट्र की श्रेणी में हमारा देश नहीं पहुंच सका है। छत्तीसगढ़ के संबंध में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। इसके बाद जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया था ताकि प्रदेश का विकास हो सके। लेकिन 15 वर्ष बीजेपी की सरकार रहने के बावजूद भी प्रदेश में विकास नहीं हो सका है। इसके बाद जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई है। कांग्रेस ने झूठे वादे कर सरकार में आने के बाद जनता को भूल गई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल होर्डिंग्स मैं ही नजर आती है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। भूपेश बघेल बेरोजगारों को प्रति महीने ढाई हजार महंगाई भत्ता देने का वादा किया था पर परिवारों को 1 रुपए नहीं मिला है। नरवा घुरवा बाड़ी भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। प्रेस वार्ता के दौरान जसवीर सिंह, मनोज दुबे, संजय मिश्रा, लव दुदे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply